पहला टेस्ट / रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 384 रन पीछे

पहला टेस्ट / रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 384 रन पीछे



 


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 384 रन की बढ़त बना ली है। टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी ने 1 विकेट पर 11 रन बना लिए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाने के बाद घोषित कर दी। पहली पारी में उसने 502 रन बनाए थे। इससे पहले अफ्रीकी टीम पहली पारी में 431 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, दूसरी पारी में डीन एल्गर 2 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। एडेन मार्कराम 3 और थिउनिस डी ब्रुईन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।


भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वे 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। वे बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहली बार पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादा तीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। राहुल द्रविड़ ने दो बार ऐसा किया था। हजारे, कोहली और रहाणे ने एक-एक बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया।


रोहित के करियर का पांचवां शतक


रोहित ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वर्नोन फिलैंडर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। पुजारा ने 21वां अर्धशतक लगाया। मयंक अग्रवाल 7 रन ही बना सके। उन्हें केशव महाराज ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। विराट कोहली 31 और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए।


रोहित ने सिद्धू को भी पीछे छोड़ा


रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। भारतीयों में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।


Popular posts
कोरोना के बीच उम्मीद / अमेरिका में फंसे भारतीयों के हीरो बने प्रमीत, रहने व खाने का उठा रहे खर्च; 600 होटल से करार किया, अमेरिकी प्रशासन ने भी की तारीफ
मध्य प्रदेश / 31 जनवरी से 3 दिन तक बैंकों की हड़ताल, प्रदेश के 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को देर से मिलेगा वेतन
मप्र / महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन होंगे, यहां 5 हजार लोगों के लिए वेटिंग जोन बनेगा; केफेटेरिया-वॉशरूम जैसी सुविधाएं रहेंगी
Image
अपराध / बार-बार पुलिस आने पर बदमाश का घर खाली करवाया तो उसने आग लगाने की कोशिश की
भोपाल में अब तक 82 केस / कोरोना संक्रमण के 19 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 5 स्वास्थ्यकर्मी और 7 पुलिसवाले शामिल, शहर के 63 इलाके सील