गहलोत ने कहा- मोदी और भाजपा को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि कांग्रेस का देश से सफाया हो जाएगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का डीएनए देश के संस्कृति और मूल्यों से मेल खाता है। लोगों को यह बात समझ आने लगी है कि भाजपा नेता क्या कहते हैं और क्या करते हैं। जनता ने उन्हें खारिज करना शुरू कर दिया है।


दिल्ली में गहलोत ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत के बारे में बात करते थे। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुए, जहां लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है।


गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने भारत को आजादी दिलाई। जवाहर लाल नेहरू जैसे पार्टी के नेता जेल गए। महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमने संघर्ष किया। देश की जो वर्तमान स्थिति है, वह कांग्रेस के योगदान के कारण है। मोदी जब विदेशों में जाते हैं तो उन्हें जो सम्मान मिलता है, यह पिछले 70 सालों की उपलब्धि के कारण है।


उन्होंने कहा कि लोगों को देश की अर्थव्यवस्था की हालत पता है। लोग रोजगार खो रहे हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है। जनता इसे कितना बर्दाश्त करेगी। हम सभी राष्ट्रवादी हैं, लेकिन जिस तरह से वे (मोदी) प्रोजेक्ट कर रहे हैं और काम कर रहे हैं, लोग अब उनका साथ छोड़ देंगे।


राजस्थान में मंगलवार को 49 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए। इस पर गहलोत ने कहा कि परिणाम उम्मीद के मुताबिक थे। लोगों ने सरकार के कामकाज और पार्टी में विश्वास को दोहराया है। कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकायों में 2,105 में से 965, जबकि भाजपा 736 वार्ड में जीती।


Popular posts
कोरोना के बीच उम्मीद / अमेरिका में फंसे भारतीयों के हीरो बने प्रमीत, रहने व खाने का उठा रहे खर्च; 600 होटल से करार किया, अमेरिकी प्रशासन ने भी की तारीफ
मध्य प्रदेश / 31 जनवरी से 3 दिन तक बैंकों की हड़ताल, प्रदेश के 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को देर से मिलेगा वेतन
मप्र / महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन होंगे, यहां 5 हजार लोगों के लिए वेटिंग जोन बनेगा; केफेटेरिया-वॉशरूम जैसी सुविधाएं रहेंगी
Image
अपराध / बार-बार पुलिस आने पर बदमाश का घर खाली करवाया तो उसने आग लगाने की कोशिश की
भोपाल में अब तक 82 केस / कोरोना संक्रमण के 19 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 5 स्वास्थ्यकर्मी और 7 पुलिसवाले शामिल, शहर के 63 इलाके सील