रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की छठी बड़ी एनर्जी कंपनी बनी, मार्केट कैप में बीपी से आगे निकली

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) एनर्जी सेक्टर में दुनिया की प्रमुख कंपनियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई है। आरआईएल अब दुनिया की छठी बड़ी लिस्टेड तेल कंपनी है। रिलायंस ने मार्केट कैप में मंगलवार को ब्रिटिश कंपनी बीपी को पीछे छोड़ दिया। रिलायंस का मौजूदा मार्केट कैप 138 अरब डॉलर (9.90 लाख करोड़ रुपए) है। बीपी का 132 अरब डॉलर है। पहले नंबर पर अमेरिका की एक्सॉन मोबिल है। उसका मार्केट कैप 290 अरब डॉलर है।


रिलायंस का शेयर इस साल 40% चढ़ा


आरआईएल के शेयर में तेजी आने से कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ रहा है। शेयर मंगलवार को 3.5% बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार को भी 4% तेजी आई। सेंसेक्स के मुकाबले आरआईएल का शेयर इस साल 3 गुना ज्यादा बढ़ा है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि 18 महीने में कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने सऊदी अरामको के रिलायंस में निवेश की जानकारी भी दी थी। तब से रिलायंस का शेयर तेजी से बढ़ रहा है। इस साल 40% चढ़ चुका है।


आरआईएल के शेयर में तेजी आने से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी बढ़ रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी मौजूदा नेटवर्थ 58 अरब डॉलर (4.15 लाख करोड़ रुपए) है। वे एशिया में सबसे अमीर हैं। आरआईएल के शेयर में मंगलवार की तेजी से उन्हें 1.93 अरब डॉलर का फायदा हुआ।


Popular posts
कोरोना के बीच उम्मीद / अमेरिका में फंसे भारतीयों के हीरो बने प्रमीत, रहने व खाने का उठा रहे खर्च; 600 होटल से करार किया, अमेरिकी प्रशासन ने भी की तारीफ
मध्य प्रदेश / 31 जनवरी से 3 दिन तक बैंकों की हड़ताल, प्रदेश के 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को देर से मिलेगा वेतन
मप्र / महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन होंगे, यहां 5 हजार लोगों के लिए वेटिंग जोन बनेगा; केफेटेरिया-वॉशरूम जैसी सुविधाएं रहेंगी
Image
अपराध / बार-बार पुलिस आने पर बदमाश का घर खाली करवाया तो उसने आग लगाने की कोशिश की
भोपाल में अब तक 82 केस / कोरोना संक्रमण के 19 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 5 स्वास्थ्यकर्मी और 7 पुलिसवाले शामिल, शहर के 63 इलाके सील